Showing posts with label PIB. Show all posts
Showing posts with label PIB. Show all posts

Wednesday, August 21, 2013

राखी बंधन है ऐसा--राखी बंधन है ऐसा

ब्रह्मकुमारियों ने बांधी प्रधानमन्त्री को राखी 
ब्रह्मकुमारियां काफी लम्बे समय से लोगों को स्वच्छ, सात्विक और ऊंचे बैतिक मूल्यों पर आधारित जीवन जीने जा संदेश देती अ रही हैं। किसी समय शायद साठ और सत्तर में दशकों में उनका राज योग //सहज योग बेहद लोक प्रिय भी हुआ था। राखी के अवसर पर उन्होंने भी प्रधान मंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह को राखी बाँधी। इन पलों को झट से कैमरे में उतार पीआईबी के कैमरामैन ने। 

सूचना के अधिकार का वेब पोर्टल जारी

21-अगस्त-2013 19:45 IST
पोर्टल जारी किया श्री नारायणसामी ने
कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन तथा प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्‍य मंत्री श्री वी. नारायणसामी ने कहा है कि ऑन लाइन वेब पोर्टल सूचना के अधिकार कानून में एक नया मील का पत्‍थर है। उन्‍होंने कहा कि वेब पोर्टल जारी हो जाने के बाद नागरिकों की भागीदारी और अधिक होगी। पोर्टल जारी करने के दौरान उन्‍होंने कहा कि अभी यह सुविधा केन्‍द्रीय मंत्रालयों के संबंध में ही दी जा रही है, लेकिन जल्‍द ही इससे केन्‍द्र सरकार के अधीनस्‍थ कार्यालयों को भी जोड़ दिया जाएगा। 

श्री नारायणसामी ने राज्‍य सरकारों से आग्रह किया कि वे इसी प्रकार की सुविधाएं विकसित करें, ताकि सूचना के अधिकार के आवेदन पत्र ऑन लाइन प्राप्‍त किए जा सकें। उल्‍लेखनीय है कि ऑन लाइन वेब पोर्टल को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की पहल पर राष्‍ट्रीय सूचना विज्ञान केन्‍द्र ने विकसित किया है। इसकी वेबसाइट का पता http://rtionline.gov.in है। 

नागरिक सूचना के अधिकार का आवेदन पत्र और निर्धारित शुल्‍क का भुगतान भारतीय स्‍टेट बैंक के इंटरनेट बैंकिंग के जरिए तथा वीजा/मास्‍टर क्रेडिट/डेबिट कार्डों के जरिए कर सकते हैं। यह सुविधा भारत सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों के संदर्भ में उपलब्‍ध है। 

वि.कासोटिया/अरुण/दयाशंकर – 5746

Tuesday, April 16, 2013

प्रधानमंत्री ने बोस्‍टन में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की

16-अप्रैल-2013 17:11 IST
बम धमाकों की जांच में हर प्रकार की सहायता का आश्‍वासन 
प्रधानमंत्री डॉक्‍टर मनमोहन सिंह ने बोस्‍टन में हुए आतंकवादी हमले की निन्‍दा की और आतंकवाद के विरूद्ध संघर्ष में अमरीकी लोगों के साथ अपनी एकजुटता व्‍यक्‍त की है। अमरीका के राष्‍ट्रपति श्री ओबामा को भेजे एक संदेश में प्रधानमंत्री ने इन बम धमाकों की जांच में हर प्रकार की सहायता का आश्‍वासन दिया है। 

प्रधानमंत्री के संदेश का मूल पाठ इस प्रकार है - 
बोस्‍टन में कल हुए घृणित आतंकवादी हमले से मुझे काफी धक्‍का लगा है। हिंसा की यह मूर्खतापूर्ण और कायरतापूर्ण वारदात एक ऐसे शहर में हुई है, जो लम्‍बे समय से उदारता, शिक्षा, नवाचार और उद्यमता का प्रतीक रहा है। 

भारत के लोग मेरे साथ इस हमले की जोरदार शब्‍दों में निन्‍दा करते हैं। हमारी अमरीका के शोक संतप्‍त परिवारों, घायलों और लोगों के साथ सहानुभूति और एकजुटता है। 

यह हमला आतंकवाद की गंभीरता की याद दिलाता है, जो हमारे राष्‍ट्रों के लिए अभी भी खतरा बना हुआ है और हमारे शहरों पर छाया हुआ है। इसके साथ-साथ आतंकवाद को परास्‍त करने और हमारे राष्‍ट्रों को परिभाषित करने वाले मूल्‍यों की रक्षा करने के हमारे प्रयासों में ढील न बरतने के हमारे संकल्‍प को दोहराता है। 

राष्‍ट्रपति महोदय, भारत और अमरीका के बीच आतंकवाद का सामना करने में सहयोग को बनाये रखते हुए हम इस हमले की जांच करने में आपको पूर्ण समर्थन का आश्‍वासन देते हैं।


मीणा\क्‍वात्रा/यशोदा – 1873

Saturday, April 6, 2013

रेडियो स्‍टेशनों के लिए बोलियों का काम अगले छह महीनों में

06-अप्रैल-2013 20:24 IST
अब लुधियाना में भी एफएम रेडियो स्‍टेशन शीघ्र : मनीष तिवारी 
हौजरी एसोसियेशन लुधियाना ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री को सम्‍मानित किया 
निटवियर क्‍लब के शिष्‍ट मंडल ने किया श्री मनीष तिवारी  का अभिनंदन (PIB)
पंजाब के हर जिले में रेडियो स्टेशन का सपना अब शायद जल्द ही साकार होने वाला है। इसका संकेत मिला लूधियाना में आयोजित एक समारोह के दौरान। लगता है लुधियाना के विकास को एक और शिखर प्रदान करने का कदम उठाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री मनीष तिवारी ने लुधियाना में रेडियो स्टेश खोलने का स्पष्ट संकेत दे दिया है। गौरतलब है कि लुधियाना में रेडियो स्टेशन खोलने की मांग भी बहुत पुरानी है और इस सम्बन्ध में बनाई गई परियोजना भी। अगर पंजाब के हालात खराब नहीं होते तो पंजाब के हर जिले में रेडियो स्टेशन खुल भी चूका होता। आकाशवाणी केंद्र पटियाला के निदेशक मोहन लाल मनचंदा की हत्या ने तो रेडियो स्टेशनों के विस्तार को पूरी तरह से ठंडे बसते में डाल दिया था। अब केन्द्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने पंजाब के लिए इस मांग को ठंडे बसते से निकाल कर एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह उन सभी योजनायों को सिरे चढ़ायेंगे जिनकी शुरूयात उनके सम्वेदनशील साहित्यकार पिता डा विश्वनाथ तिवारी ने बहुत पहले से बनवाया था।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री मनीष तिवारी ने कहा है कि पंजाब के लुधियाना में शीघ्र एक एफएम रेडियो स्‍टेशन खोला जायेगा। लुधियाना में कल शाम संवाददाताओं से बातचीत में श्री तिवारी ने कहा कि एफएफ रेडियो स्‍टेशन स्‍थापित करने के लिए दो एकड़ भूमि की आवश्‍यकता होगी। उन्‍होंने स्‍थानीय विधायकों और उद्योगपतियों से भूमि की व्‍यवस्‍था करने को कहा ताकि इस प्रस्‍ताव पर आगे काम किया जा सके। श्री तिवारी ने कहा कि देश में 294 शहरों में 839 एफएम रेडियो स्‍टेशनों के लिए बोलियों का काम अगले छह महीनों में पूरा कर लिया जायेगा। उन्‍होंने कहा कि एक एफएम रेडियो स्‍टेशन लुधियाना में खोला जाना चाहिए। इससे यहां के निवासियों और आस-पास के लोगों को न केवल सूचना और मनोरंजन मिलेगा बल्कि स्‍थानीय युवकों के लिए रोजगार के अवसरों का भी सृजन होगा। इससे पहले लुधियाना के हौजरी उद्योग और निटवियर क्‍लब के शिष्‍ट मंडल ने होजरी की कुछ वस्‍तुओं पर उत्‍पाद शुल्‍क समाप्‍त कराने के लिए श्री तिवारी का अभिनंदन किया। शिष्‍ट मंडल के सदस्‍यों ने कहा कि इससे न केवल लुधियाना के हौजरी उद्योग को फायदा मिलेगा बल्कि समूचे देश में ऐसी इकाइयों को भी मदद मिलेगी। इस अवसर पर श्री तिवारी ने कहा कि राज्‍य सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण पंजाब, देश के अन्‍य राज्‍यों से पिछड़ रहा है। उन्‍होंने कहा कि गतिशील नेतृत्‍व से ही पंजाब को फिर प्रगति पथ पर लाया जा सकता है। 

लुधियाना में आकाशवाणी का एफएम गोल्ड रेडियो